{"_id":"6054ee018ebc3ecc5f0d0dba","slug":"hathras-after-the-petrol-runs-out-the-driver-pushed-the-car-with-the-school-children-hathras-news-ali259048118","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पेट्रोल खत्म होने पर स्कूली बच्चों से चालक ने लगवाया गाड़ी को धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पेट्रोल खत्म होने पर स्कूली बच्चों से चालक ने लगवाया गाड़ी को धक्का
विज्ञापन
हाथरस : गाड़ी को धक्का लगाते स्कूली बच्चे।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
कस्बे के मथुरा रोड रेलवे स्टेशन के निकट एक स्कूल वाहन का पेट्रोल खत्म हो गया तो चालक ने बच्चाें को न केवल गाड़ी से नीचे उतार दिया, बल्कि बच्चों से काफी दूर तक वाहन को धक्का भी लगवाया।
कोरोना संक्रमण के चलते पिछले कई महीने से स्कूल बंद चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही कोरोना से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल खोले गए हैं। स्कूल खुलते ही बच्चों के साथ ज्यादती शुरू हो गई है। स्कूल में लगी गाड़ियों के चालक बच्चों को भूसे की तरह गाड़ियों में भरकर ले जाते हैं। इस ओर अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है।
इस मामले में जब बच्चों के परिजनों से बात की गईं तो उनका कहना था कि स्कूल में एडमिशन होने से पहले तो स्कूल संचालक अभिभावकों से सही से बात करते हैं, लेकिन उसके बाद वह मनमानी पर उतर आते हैं। ऐसे स्कूल संचालकों के खिलाफ प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए।