{"_id":"622b8dff04100c51ff7db371","slug":"hathras-after-the-counting-of-votes-supporters-of-two-parties-clashed-shaphu-news-ali286904477","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मतगणना के बाद दो दलों के समर्थकों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मतगणना के बाद दो दलों के समर्थकों में मारपीट
विज्ञापन
हाथरस : मारपीट के बाद कोतवाली में कोतवाली निरीक्षक से वार्ता करते विधायक गुड्डू चौधरी व अन्य नेता
- फोटो : SHAPHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ/सादाबाद।
पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते विधानसभा चुनाव का मतदान और मतगणना तो शांतिपूर्ण निपट गई, लेकिन नतीजा घोषित होने के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया है। बृहस्पतिवार की रात को सादाबाद कस्बे में दो पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच रास्ते पर जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार की सुबह राजनेताओं के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में समझौता हो गया। भाजपा और गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट के बाद कस्बे में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
मतगणना समाप्त होने के कुछ देर बाद ही सब्जी मंडी में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। यहां तो मामला निपट गया, लेकिन तहसील मार्ग पर दोनों पक्ष एक बार फिर से आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं।
देर रात विधायक गुड्डू चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान और पूर्व विधायक भी कोतवाली पहुंच गए। पीड़ित समर्थकों से बातचीत करने के बाद उन्होंने न्याय का आश्वासन दिया। विधायक ने प्रभारी निरीक्षक से बात की और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के लिए कहा। सुबह दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिदायत दी है कि किसी तरह माहौल खराब करने का प्रयास न करें। अगर फिर इस तरह की घटना हुई तो पुलिस सख्ती से निपटेगी। संवाद