{"_id":"60b676b38ebc3e282f500f4b","slug":"hathras-after-one-month-all-the-markets-opened-returned-outside-hathras-news-ali2644671105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एक माह बाद खुले सभी बाजार, लौटी बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एक माह बाद खुले सभी बाजार, लौटी बहार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक माह बाद कोरोना कर्फ्यू के खुलने पर मंगलवार को सभी बाजार खुले और बाजारों में काफी भीड़ भी उमड़ी। लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। कई दौरान कई स्थानों पर काफी देर तक जाम भी लगा रहा। हालांकि इस दौरान लोगों ने कोरोना से बचने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया। लोग सामाजिक दूरी भूल गए। काफी लोग बिना मास्क के दिखाई दिए।
पिछले एक माह से कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। कुछ आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य दुकानें बंद करने के आदेश दिए गए थे। हालांकि आदेश के बाद भी कुछ ऐसे दुकानदारों ने दुकानें खोली थीं, जिनकी अनुमति नहीं थी। दो दिन पहले कोरोना कर्फ्यू कुछ निर्देशों के साथ समाप्त करने के आदेश दे दिए और सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक सभी बाजार खोलने के आदेश दिए।
ऐसे में मंगलवार को सभी बाजार खुले और बाजारों में रौनक छा गई। इन बाजारों में सन्नाटा टूट गया। सभी दुकानें इस दौरान खुलीं। दुकानदारों ने इस दौरान दुकानों में साफ-सफाई भी की। ग्राहक भी दुकानों पर मौजूद रहे। वहीं बाजारों में भीड़ उमड़ी तो कई बाजारों व रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की स्थिति भी देखने को मिली।