फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After killing the wrestler's body was buried in the soil

हाथरस : हत्या कर पहलवान के शव को मिट्टी में दबाया

Mon, 08 Nov 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After killing the wrestler's body was buried in the soil
हाथरस : पहलवान की हत्या के बाद मौके पर जांच करते डॉग स्क्वायड। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिकंदराराऊ रोड कैलोरा चौराहा के निकट खाली पड़ी जमीन में एक पेड़ के नीचे पहलवान का शव मिट्टी में दबा हुआ मिला। जानकारी होने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहलवान दीपावली वाले दिन से लापता था। सूचना मिलते ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। यहां पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव वाहनपुर निवासी कालीचरण उर्फ पहलवान (60 वर्ष) पुत्र कुंवरपाल पिछले कई सालों से हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिकंदराराऊ रोड कैलोरा चौराहा के निकट झोपड़ी डालकर रहते थे। वह यहीं पर मेहनत मजदूरी करके अपना भरण-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि कालीचरण दीपावली वाले दिन से ही लापता थे। रविवार की सुबह लोगों को कालीचरण का शव झोपड़ी के ही पीछे स्थित खाली पड़ी जमीन में मिट्टी में दबा हुआ मिला। उनके सिर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही एसएचओ रितेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जानकारी होते ही इलाके के लोगों की भी मौके पर भीड़ लग गई। सीओ सिकंदराराऊ व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया और फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई दत्त कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ रितेश कुमार ने बताया कि एक पहलवान का शव मिट्टी में दबा हुआ मिला है। सिर में चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed