फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After investigation of SIT, investigation into BSA's investigation

हाथरस: एसआईटी की जांच के बाद बीएसए की तहरीर मिलने पर छानबीन में जुटी

Sat, 25 Jan 2020 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After investigation of SIT, investigation into BSA's investigation
73 शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट से पहले मशविरा
विज्ञापन

एसआईटी जांच में फंसे इन शिक्षकों के खिलाफ बीएसए ने दी थी तहरीर
कुछ पत्रावलियां भी एकत्रित कर रही पुलिस, रिपोर्ट से पहले आला अफसरों से ले रहे राय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एसआईटी की जांच के बाद बीएसए की तहरीर मिलने पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। कुछ पत्रावलियां भी एकत्रित की जा रही हैं। 73 शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने से पहले पुलिस अपने आला अधिकारियों की राय भी ले रही है।
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से वर्ष 2004-05 में बीएड करके शिक्षक बनने वाले जिले 71 शिक्षक-शिक्षिकाएं एसआईटी की जांच में फंस गए हैं। इनके खिलाफ जुलाई में सेवा समाप्ति की कार्रवाई बीएसए ने की थी, लेकिन न्यायालय ने इन्हें राहत देते हुए बीएसए के सेवा समिति आदेश पर स्थगनादेश दे दिया। बीएसए ने फिर से इनको स्कूलों में तैनाती दे दी। पिछले दिनों उच्चाधिकारियों ने फर्जी और टैंपर्ड शिक्षकों की कार्रवाई को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा की थी और रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

बीएसए ने आनन-फानन फर्जी और टैंपर्ड डिग्री वाले शिक्षकों की सूची तैयार की और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी। 71 के अलावा दो अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज होनी है। इस मामले में अब एसएचओ अपने उच्चाधिकारियों की राय ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी व टैंपर्ड वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के खिलाफ बीएसए ने तहरीर दी है। इसमें रिपोर्ट तो दर्ज होनी है, लेकिन इससे पहले उच्चाधिकारियों से इस संबंध में राय ली जाएगी, ताकि आगे की कार्रवाई में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आए।
-सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed