{"_id":"62965e6875e0e91d28171e3b","slug":"hathras-after-dispute-with-wife-young-man-shot-himself-condition-critical-sasni-news-ali292847798","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
क्षेत्र के गांव बरसै में सोमवार की देर शाम को पत्नी से हुए विवाद के चलते युवक ने कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर काफी भीड़ लग गई। गंभीर हालत में दीपक को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हालांकि अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
गांव बरसै निवासी तेजपाल के पुत्र दीपक की शादी करीब चार साल पहले अलीगढ़ जिले के थाना इगलास क्षेत्र के गांव कारका में हुई थी। शादी के बाद से ही दीपक व उसकी पत्नी ज्योति के बीच आए-दिन कहासुनी होती रहती थी। ज्योति काफी समय से अपने मायके में रह रही थी। सोमवार को दोनों पक्षों के मध्य सासनी कोतवाली में लिखित समझौता हुआ था। उसके बाद दोनों पक्ष अपने घर चले गए।
सोमवार की देर शाम को दीपक अपने गांव के जूनियर स्कूल के पास गया और कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। वहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि दीपक का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद