फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After border expansion, 35 wards in the municipality, population 2.10 lakh

हाथरस : सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका में हुए 35 वार्ड, आबादी 2.10 लाख

Wed, 24 Aug 2022 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hathras: After border expansion, 35 wards in the municipality, population 2.10 lakh
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस के सीमा विस्तार के बाद यहां स्थानीय स्तर पर प्रशासन की ओर से 35 वार्डों का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके आधार पर अब नगर पालिका क्षेत्र में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 2.10 लाख की आबादी को शामिल किया गया है। हालांकि वर्तमान स्थिति का जायजा शासन के निर्देश के क्रम में किया जाएगा।
नगर निकायों में निर्वाचन को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कर दिया गया है। शासन स्तर से नगर पालिका परिषद हाथरस का सीमा विस्तार किया गया है। इसके बाद जिले की करीब दो दर्जन से अधिक ग्राम सभाओं को नगर पालिका परिषद में शामिल कर दिया गया है। यहां रहने वाले बाशिंदों में शहरी क्षेत्र में शामिल होने के बाद विकास कार्यों को गति मिलने की आस बंध गई है। अब नगर पालिका परिषद की ओर से सीमा विस्तार के आधार पर वार्ड का परिसीमन करते हुए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

इस बार जिले के 35 वार्डों में नगर पालिका परिषद हाथरस के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी। अब तक 27 वार्डों में नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद पद के लिए मतदाना होता था। अब नये प्रस्ताव में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 2.10 लाख आबादी हो गई है। इस प्रस्ताव को शासन को भेजा जा रहा है। शासन स्तर से प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद नगर निकाय संबंधी निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्राम सभाओं को किया था शामिल
शासन की ओर से नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार में ग्राम सभाओं को पूर्णत: अथवा आंशिक रूप से शामिल किया गया है। इनमें वाद नगला अठवरिया, परताप, जोगिया, रमनपुर, गढ़ी खंदारी, गढ़ी तमना, लहरा, दयानतपुर, नगला उम्मेद, चिंतापुर, सोखना, दादनपुर-ढकपुरा, हाथरस देहात, तरफरा, अहियापुर, कलवारी, मीतई, कुंवरपुर, गिजरौली, नहरोई, खोंडा हजारी, बालापट्टी शेख जाफर, गढ़ी मधु, हतीसा-भगवंतपुर, नगला नंदू, नगला गजुआ, गोपालपुर, दर्शना, दयालपुर, ककरावली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed