फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: After a lot of hard work, holding Nilgai and left it in the forest

हाथरस : कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय को पकड़ कर छोड़ा जंगल में

Sun, 03 Jan 2021 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hathras: After a lot of hard work, holding Nilgai and left it in the forest
हाथरस : वन विभाग द्वारा पकड़ी गई नील गाय। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर की घनी आबादी के बीच गली सीकनापान में घुसी नील गाय को वन विभाग के कर्मियों ने शुक्रवार की देर रात्रि को पकड़ लिया और उसे जंगल में छोड़ दिया।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की सुबह शहर के बुर्जवाला कुआं होते हुए नील गाय घंटाघर के निकट गली सीकनापान के एक शिव मंदिर में घुस गई थी। लोगों ने इस मंदिर का गेट बंद कर दिया था। यह गाय सुबह सात बजे से देर रात तक वहीं बैठी रही। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने नील गाय को रात में निकालने का निर्णय लिया।

रात को वन विभाग के कर्मी इस गाय को शहर के रामलीला मैदान होते हुए तालाब की ओर ले गए। कर्मियों ने इसे कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी आदि से बांधकर ग्रामीण अंचल में छुड़वा दिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा का कहना है कि रात को 11 बजे नीलगाय को कर्मियों की मदद से ग्रामीण अंचल में छुड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed