फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Advocates should recognize their strength, provide cheap and accessible justice

हाथरस : अधिवक्ता अपनी ताकत को पहचाने, सस्ता व सुलभ न्याय दिलाएं

Fri, 17 Sep 2021 03:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Advocates should recognize their strength, provide cheap and accessible justice
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

तहसील सदर में अधिवक्ता कक्ष में राजस्व बार एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अतिथियों ने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। मौके पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सचिव हितेंद्र चौधरी गुड्डू ने कहा कि अधिवक्ता समाज अपनी ताकत को पहचाने।
देश के राष्ट्रपति हो या प्रधानमंत्री या अन्य कोई पद, सभी पर अधिवक्ता के रूप में कोई न कोई जरूर निर्वाचित एवं मनोनीत रहा है। नवगठित कार्यकारिणी एकजुट होकर कार्य करें, जिससे वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय मिले।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के पूर्व चेयरमैन जेपी जायसवाल, राकेश चौधरी, पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र गौड़ एडवोकेट ने की। संचालन सहसचिव शशांक पचौरी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सचिव हितेंद्र चौधरी गुड्डू, सब रजिस्ट्रार संदेश कुमार चौधरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रजमोहन राही मौजूद रहे। मंचासीन अतिथियों का पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र गौड़ ने दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में गिरीश चंद्र गौड़ ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने बार का माहौल खराब कर दिया है। इसे जल्द ही सभी के सहयोग से सही कराया जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि बार और बेंच का सामंजस्य बहुत जरूरी है जिससे वादकारी को न्याय मिलता है। ब्रजमोहन राही ने सभी अधिवक्ताओं से एकजुट होकर रहने की अपील की।

नवमनोनीत कार्यकारिणी में अध्यक्ष लीलाधर पिप्पल, सचिव ब्रजकांत बाबू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार अग्निहोत्री, सहसचिव शशांक पचौरी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष किशन लाल, कोषाध्यक्ष अमित उपाध्याय, अंकेक्षक रजनीश गौतम ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में नीरज कांत शर्मा, ललित कुमार, किशन सिंह राघव, मुकेश कुमार, लाखन सिंह लॉर्ड, राहुल वशिष्ठ, गीता शंकर मिश्र, नितिन यादव, मनोज सिसोदिया, ललित श्रोती, अजय कुमार शर्मा, धीरेंद्र बघेल, दामोदर दास, नितिन जैसवाल, अंशु जादौन, संजय गौतम, उपेंद्र पाठक, मुन्नालाल निमेष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed