{"_id":"605242bb8ebc3ec4840c66e7","slug":"hathras-advocates-raised-problems-in-front-of-sdm-hathras-news-ali258878255","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अधिवक्ताओं ने एसडीएम के सामने उठाईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अधिवक्ताओं ने एसडीएम के सामने उठाईं समस्याएं
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एसडीएम सदर अंजली गंगवार और तहसील सदर के अधिवक्ताओं के बीच बुधवार को कई बिंदुओं पर वार्ता हुई। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने एसडीएम के सामने अपनी समस्याएं रखीं।
अधिवक्ताओं ने न्यायालय को नियमित रूप से समयानुसार चलाने, हड़ताल व अन्य कारणों से न्यायालय की कार्रवाई स्थगित न किए जाने पर चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने वादों का निर्धारित समय सीमा के अंदर यथाशीघ्र निस्तारण करने और वाद निस्तारण के लिए आवश्यक रिपोर्ट अविलंब लगाने की मांग उठाई।
एसडीएम ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर विलंब और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि तहसील परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए पार्किंग स्टैंड की व्यवस्था करवाई जाएगी। तहसील परिसर की नियमित रूप से साफ सफाई के लिए भी निर्देश दिए गए।