फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Advocates abstaining from judicial work in protest against Shahjahanpur incident

हाथरस : शाहजहांपुर की घटना के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Thu, 21 Oct 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Advocates abstaining from judicial work in protest against Shahjahanpur incident
शहाजहांपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में एसडीएम सदर को ज्ञापन देते वकील। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर समूचे उत्तर प्रदेश के साथ साथ तहसील सदर में सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान एसडीएम सदर राजकुमार यादव को विभिन्न मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपा।
उल्लेखनीय है कि 18 अक्तूबर को जनपद शाहजहांपुर न्यायालय परिसर में भूपेंद्र सिंह एडवोकेट की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी क्रम मेें तहसील सदर में अध्यक्ष लीलाधर पिप्पल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसका संचालन सहसचिव शशांक पचौरी ने किया।
विज्ञापन

बैठक के बाद उपजिलाधिकारी सदर राजकुमार यादव को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए मांग करते हुए कहा कि मृतक अधिवक्ता के परिवारीजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। उनके आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए। वहीं तत्काल प्रभाव से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पूर्व अध्यक्ष गिरीश चंद्र गौड़, प्रमोद गोस्वामी, राकेश चौधरी, ब्रजकांत बाबू, राजकुमार अग्निहोत्री, राकेश कुमार शर्मा, शशांक पचौरी, राहुल वशिष्ठ, ललित श्रोती, रजनीश गौतम, नितिन जैसवाल, अतुल शर्मा, मुन्नालाल निमेष, नरेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed