फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: ADO postponed the farmers' strike by giving assurance

हाथरस : एडीओ ने आश्वासन देकर स्थगित कराया किसानों का धरना

Mon, 01 Nov 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: ADO postponed the farmers' strike by giving assurance
हाथरस : बिसावर में खाद पहुंचने के संबंध में किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष उदयपाल सिंह को आश्वासन पत् - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

बिसावर में सहकारी संघ पर खाद न पहुंचने को लेकर किसान यूनियन के बैनर तले पिछले 36 घंटों से जारी किसानों के धरना-प्रदर्शन से प्रशासन में खलबली मच गई। रविवार को कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी सत्यपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत की और उन्हें लिखित रूप से आश्वासत किया कि आगामी डीएपी की रैक में से बिसावर सहकारी संघ को डीएपी खाद का आवंटन कर दिया गया है। तीन नवंबर तक रैक आ जाएगी। आश्वासन के बाद किसानों ने धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया।
इस दौरान धरना दे रहे किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष उदयपाल सिंह और युवा जिलाध्यक्ष गर्वेंद्र सिंह बॉबी ने कहा कि आलू की बुवाई का समय है और ऐसे समय में भी किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। किसानों में खाद के लिए मारामारी मची हुई है। बिसावर में पिछले कई साल से खाद नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में किसान मजबूरी में ब्लैक में खाद खरीदने को मजबूर थे। बिसावर सहकारी संघ पर खाद पहुंचाने के लिए उन्होंने पिछले दिनों कई बार अधिकारियों से मौखिक और लिखित मुलाकात की, लेकिन खाद नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

इसी वजह से किसान यूनियन को किसानों के हित में धरना-प्रदर्शन जैसा कदम उठाना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर सहकारी संघ पर खाद नहीं पहुंचा तो जिला कृषि अधिकारी व जिलाधिकारी के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर किसान राम चौधरी, गोली श्याम सिंह, हरिप्रसाद सिंह, सुरेश चंद्र, नेत्रपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, देवेन्द्र सिंह, अजय सिंह, मुकेश कुमार आदि किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed