फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Admission will be given to test takers for license

हाथरस: लाइसेंस के लिए टेस्ट देने वालों को ही मिलेगा प्रवेश

Mon, 08 Jun 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Admission will be given to test takers for license
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉक डाउन खुलने पर संभागीय परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिन लोगों का टेस्ट का नंबर यानी स्लॉट होगा। उन्ही लोग एआरटीओ कार्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। एक घंटे के अंदर 15 लोगों से ज्यादा को अटेंड नहीं किया जाएगा। साथ ही आवेदकों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क आदि लगाना अनिवार्य होगा। बिना मास्क वालो को कार्यलय में प्रवेश दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि एनआईसी द्वारा सारथी 4.0 सॉफ्टवेयर में बदलाव किया गया है । जिससे डीएल बनने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। लॉक डाउन से पहले प्रतिदिन लर्निंग परमानेंट करीब दो सौ लाइसेंस बनते थे। अब भीड़ को नियंत्रण के लिए हर रोज करीब 80 से 100 के बीच में ही लाइसेंस को बनाया जाएगा। नए लाइसेंस का कार्य शुरू होने की उम्मीद अभी नहीं है। खास बात यह है कि रजिस्ट्रेशन फिटनेस परमिट समेत अन्य कार्य भी आज से शुरू हो जाएंगे। बीएस-4 वाहनों के लंबित प्रकरण भी निपटाए जाएंगे।
विज्ञापन

31 जुलाई तक मान्य होंगे डीएल व फिटनेस
लॉकडाउन में जिन ड्राइविंग लाइसेंसधारकों के डीएल और गाड़ी की फिटनेस की वैधता समाप्त हो गई है, उसे परिवहन मुख्यालय से 31 जुलाई तक मान्य किया गया है। ऐसे लाइसेंस और परमिट 31 जुलाई तक मान्य होंगे। चेकिंग के दौरान इन पर चलान जुर्माना नहीं वसूला जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन पालियो में बनेंगे डीएल
भीड़ से बचने के लिए टाइम स्लॉट को तीन पालियो में बांटा गया है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर साढ़े 12 बजे से ढाई बजे तक और तीसरी पाली तीन बजे से शाम पांच बजे तक रहेगी। इसकी जानकारी आवेदक मोबाइल पर मैसेज के जरिये दी जाएगी।

लॉकडाउन खुलने के बाद भी सुरक्षा के लिए एहतियात जारी रहेगी। परिसर में गोले आदि बनवा दिए गए हैं, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन हो सके। जिन आवेदकों का टेस्ट होगा उन्हीं को कार्यालय में प्रवेश दिया जाएगा, ताकि भीड़ एकत्रित नहीं हो। मास्क लगाने वाले आवेदक को ही एंट्री दी जाएगी।
-नीतू सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed