{"_id":"621a7a180354c73d7052dfd3","slug":"hathras-administration-is-assessing-compensation-for-land-acquisition-hathras-news-ali2860115122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भूमि अधिग्रहण के लिए प्रशासन कर रहा मुआवजे का आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : भूमि अधिग्रहण के लिए प्रशासन कर रहा मुआवजे का आकलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस व तहसील सासनी के 17 ग्रामों के किसानों को अब भूमि अधिग्रहण में जल्द ही मुआवजा दिलाए जाने के लिए प्रशासन की ओर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यहां मथुरा-बरेली राजमार्ग बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिल जाएगी। 113 किलोमीटर का हाइवे हाथरस जनपद की सीमा से गुजरेगा। राया, सोनई, मुरसान और हाथरस में लोगों को जाम से जूझना पड़ता है, इसलिए काफी दिनों से प्रस्तावित राजमार्ग के लिए राजस्व विभाग और एनएचआई की टीम ने संयुक्त रूप से सर्वे कर मुआवजे का आकलन कर लिया है।
मथुरा-बरेली मार्ग के चौड़ीकरण के लिए अब प्रशासन की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां लोक निर्माण विभाग ने इस लेकर मुआवजे का आकलन शुरू कर दिया है। हाथरस व सासनी तहसील के 17 गांव के किसानों को 2.10 करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से आकलन कर एनएचएआई को दे दिया गया है। इन्हीं गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण होगा। संवाद