{"_id":"61db2e004ddb8b2a995fbb1c","slug":"hathras-administration-intensified-preparations-for-the-election-nominations-will-be-made-in-the-collectorate-hathras-news-ali282728142","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारी की तेज, कलेक्ट्रेट में होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारी की तेज, कलेक्ट्रेट में होंगे नामांकन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इस बार कोरोना महामारी के बीच विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। रविवार को अवकाश के बाद भी अधिकारी तैयारी में जुटे रहे। जिले में 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान होगा। पोलिंग पार्टियों को कोविड किट भी दी जाएगी और साथ ही उन्हें बूस्टर डोज भी लगेगा। इधर, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीसी के माध्यम से यहां डीएम व अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया और चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली ।
कोरोना के केस जिले में बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में चुनाव आयोग के निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने चुनाव की तैैयारी तेज कर दी है। जिले में 20 फरवरी को मतदान होगा। इससे पहले चुनाव को लेकर अधिसूचना 25 जनवरी को जारी की जाएगी। तभी नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन कलेक्ट्रेट में ही होंगे। नामांकन करने की आखिरी तिथि एक फरवरी है। दो फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और चार फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। इसके साथ उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
चुनाव को लेकर 16 जोनल और 109 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जा चुके हैं। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार प्रशासन चु्नाव ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को कोरोनारोधी टीके की दोनों खुराक लगवाने का प्रमाणपत्र देना होगा। सभी मतदान केंद्रों का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। पोलिंग पार्टियों को कोविड किट उपलब्ध कराई जाएगी। मतदाताओं को मास्क लगाकर आने को कहा जाएगा। मतदान के दौरान कोविड से बचाव के लिए उपाय भी किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
6,787 दिव्यांग मतदाता भी डालेंगे वोट, 31 हजार बढ़ी संख्या
हाथरस। जिले में 11,65,356 लाख मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा मतदाता हाथरस विधानसभा सीट पर हैं। इस सीट पर 4,15,312 मतदाता हैं, जबकि 3,73,235 वोटर हैं। सिकंदराराऊ में 376798 वोटर हैं। इसमें 100 वर्ष के ऊपर की आयु के वोटर 293 हैं। वहीं 80 से 89 तक की आयु के मतदाता 13,683 और 90 से 99 वर्ष तक की आयु के मतदाता 2410 हैं। यदि दिव्यांग मतदाताओं की बात करें तो जिले में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 6787 है। सर्विस मतदाताओं की संख्या 4717 है। पिछले विस चुनाव की तुलना में इस साल 31 हजार मतदाता बढ़े हैं। पिछले चुनाव में 11,34,247 मतदाता थे। इस बार यह संख्या 11,65,356 हो गई है। संवाद