फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Administration has made hot spots to Sadabad, markets will not open till advance orders

हाथरस: प्रशासन ने सादाबाद को किया हॉट स्पॉट, अग्रिम आदेशों तक नहीं खुलेंगे बाजार

Sat, 06 Jun 2020 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Administration has made hot spots to Sadabad, markets will not open till advance orders
सादाबाद: सादाबाद कस्बे के हॉट स्पॉट घोषित होने के बाद बाजार में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से सादाबाद में हुई चार मौतों और लगातार कोरोना संक्रमितों के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। प्रशासन द्वारा पूरे सादाबाद कस्बे को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। हॉट स्पॉट सादाबाद में न तो बाजार खुल सकेंगे और न ही रास्तों पर आवाजाही हो सकेगी।
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सादाबाद कस्बे को हॉट स्पॉट किया गया है। हॉट स्पॉट एरिया में लोग घरों के अंदर ही रहेंगे। बेवजह सड़कों पर नहीं घूमेंगे और कहीं भी लोग एकत्रित नहीं होंगे। अग्रिम आदेशों तक बाजार भी नहीं खुलेंगे। जल्द ही आवश्यक सामान की होम डिलीवरी के लिए सूची जारी की जाएगी। इन इलाकों में सेनेटाइजेशन का कार्य भी कराया जाएगा। उन्होने बताया कि सादाबाद में कोरोना के कहर को रोकना इस समय सबसे बड़ी चुनौती है, लोगों को इसमें सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

सादाबाद सीएचसी पर शुरू हुई सैंपलिंग
सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अब कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल लिए जा सकेंगे। इसके लिए सीएचसी पर मशीन भी उपलब्ध हो गई है। एचईओ डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नौ लोगों की सैंपलिंग की गई है। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉट स्पॉट एरिया में किया फ्लैग मार्च
सादाबाद। शनिवार की देर शाम सादाबाद कस्बे के हॉट स्पॉट इलाकों में सादाबाद कोतवाली पुलिस के कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह ने मय पुलिसकर्मियों के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के जरिए उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने घरों के अंदर ही रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बाजार में बेवजह न घूमें। लॉक डाउन और हॉट स्पॉट के नियमों का पालन करें। यदि नियमों का उल्लंघन किया गया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नगर पंचायत की टीम ने किया सैनिटाइजेशन
सादाबाद। नगर पंचायत की टीम लगातार सैनिटाइजेशन के कार्य में जुटी हुई है। शनिवार को हॉटस्पॉट इलाकों में नगर पंचायत कर्मियों ने दवा का छिड़काव कर सैनिटाइजेशन किया। लोगों से अपील की गई कि वह घरों के अंदर ही रहें, क्यों कि बाहर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed