फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Administration gave final shape to the preparations for the mass marriage ceremony

हाथरस : सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियों को प्रशासन ने दिया अंतिम रुप

Tue, 24 Aug 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Administration gave final shape to the preparations for the mass marriage ceremony
हाथरस : अधीनस्थों के साथ बैठक करते सीडीओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 25 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आरबी भास्कर ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। सीडीओ ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में दहेज प्रथा के रूप में फैली कुरीतियों को मिटाने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले जोड़ों की पात्रता का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी शिरकत करेंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी शिवकुमार ने कहा कि गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद, निराश्रित और निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा महिलाओं के विवाह एवं पुनर्विवाह के लिए शादी अनुदान योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के माध्यम से सामूहिक विवाह कराए जाते हैं।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने कहा कि समारोह में सभी अधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने-अपने ब्लॉक के जोड़ों के सामान आदि की व्यवस्थाओं का ध्यान रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed