फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Administration engaged in preparations for the second phase of training

हाथरस : दूसरे चरण के प्रशिक्षण की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Wed, 09 Feb 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Administration engaged in preparations for the second phase of training
हाथरस : विकास भवन में दूसरे चरण के प्रशिक्षण के लिए तैयारी करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए दूसरे चरण में दिए जाने वाले प्रशिक्षण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पीडी एके मिश्र ने मंगलवार को मास्टर ट्रेनरों के साथ बैठक कर दूसरे चरण के प्रशिक्षण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने दो पालियों में होने वाले प्रशिक्षण के संबंध में निर्देश दिए।
जिले में तीसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस क्रम में पीडी एके मिश्र ने दूसरे चरण में होने वाले प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में दो पालियों में 200-200 पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जाना है।
विज्ञापन

इसे लेकर सभी मास्टर ट्रेनर तैयार रहें। वहीं रिजर्व में रखे गए मास्टर ट्रेनरों को दूसरे चरण में प्रशिक्षण दिए जाने के लिए ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मास्टर ट्रेनरों के आईडी कार्ड बनाने, पीपीटी आदि तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कमरे में सात-सात पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस आधार पर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed