{"_id":"620ea2d3091c9b7f3c2fa778","slug":"hathras-administration-drew-a-blueprint-for-the-departure-of-polling-parties-hathras-news-ali2853919191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए प्रशासन ने खींचा खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए प्रशासन ने खींचा खाका
विज्ञापन
हाथरस : एमजी पॉलीटेक्निक में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए होतीं तैयारियां। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। मतदान के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस क्रम में पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल एमजी पॉलीटेक्निक में पोलिंग पार्टियों के रवानगी पर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। यहां से 19 फरवरी को पोलिंग पार्टी अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगी।
जिले में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। प्रशासन की ओर से 19 फरवरी को एमजी पॉलीटेक्निक परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन की ओर से खाका खींच लिया गया है। पूरे परिसर को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी कर दिया गया है। कंट्रोल रूम के जरिये पोलिंग पार्टियों की रवानगी की प्रक्रिया को आसानी से निगरानी किया जा सकेगा। तीनों विधानसभा क्षेत्र बार बैरिकेडिंग कर टेबल लगाए जाने की व्यवस्था कर दी गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम लेने के लिए टेबल लगाने के साथ साथ कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है।
इन टेबल पर बूथ वार ईवीएम, वीवीपैट पोलिंग पार्टियों को दी जाएंगी। मतदान संबंधी अन्य दस्तावेज भी उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशासन की ओर से इसे लेकर कार्मिकों को भी नामित कर दिया गया है। दूसरी ओर सभी कार्मिकों की उपस्थिति की जांच के लिए भी कर्मियों को नामित कर दिया गया है। प्रत्येक कार्मिक को 100 कार्मिकों की उपस्थिति लेने के लिए डाटा दे दिया गया है। प्रत्येक टेबिल से 20-20 ईवीएम के सेट दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
कार्मिकों की हाजिरी के लिए तैनात कार्मिक 62
ईवीएम वितरण के लिए विधानसभा क्षेत्रवार लगाई गईं टेबल 30-30