फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: ADM reviewed the ongoing works in the fair complex

हाथरस : मेला परिसर में चल रहे कार्यों की एडीएम ने की समीक्षा

Thu, 25 Aug 2022 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: ADM reviewed the ongoing works in the fair complex
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृज के प्रसिद्ध मेला श्रीदाऊजी महाराज की तैयारियां की अपर जिलाधिकारी (एडीएम) न्यायिक मोईनुल इस्लाम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
एडीएम ने नगर निकायों के ईओ से मेला परिसर में चल रही साफ-सफाई, जलभराव की समस्या को दूर करने आदि के बारे में जानकारी ली। मेला परिसर में इस तरह का इंतजाम किया जाए कि बारिश के दौरान भी मेला परिसर में जलभराव की स्थिति पैदा न हो सके।

सभी शौचालय की सफाई कराई जाए। इनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी दी जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जर्जर लाइनों को दुरुस्त कर दिया जाए। मेला परिसर विद्युत आपूर्ति की देखरेख के लिए रोस्टर वार कर्मचारियों की तैनाती की जाए। मेला पार्किंग स्थल व अन्य स्थलों का मुआयना सभी विभागीय अधिकारी कर लें। लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी अधूरे कार्यों की जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed