{"_id":"61f8320f96789223524b4e31","slug":"hathras-adm-held-a-meeting-with-representatives-of-political-parties-hathras-news-ali2842265176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एडीएम ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एडीएम ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
विज्ञापन
बैठक करते एडीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को लेकर 1250 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों पर सहायक मतदेय स्थल बनाए जाने के लिए निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजे जाने के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र हाथरस (78) मतदेय स्थल 167 संविलयन विद्यालय जिरौली में कुल 1256 मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ (80) में 3 मतदेय स्थलों पर 1250 से अधिक मतदाता हैं।
जिसमें जीएस सिंह इंटर कालेज में 1259, एसजीआईआर कालेज पुरदिलनगर में 1276 तथा प्रावि. खरवा में 1279 मतदाता है। इन मतदान केंद्रों में सहायक मतदान केंद्र बनाए जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव बनाकर प्रेषित किया जाना है।
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित प्रस्ताव के संबंध में प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट शिव सिंह, बाल मुकुंद शर्मा, समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।