{"_id":"61292bb68ebc3e79de06256b","slug":"hathras-ad-basic-found-flaws-in-inspection-expressed-displeasure-hathras-news-ali2717138127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एडी बेसिक को निरीक्षण में मिलीं खामियां, जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एडी बेसिक को निरीक्षण में मिलीं खामियां, जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सहायक निदेशक (बेसिक शिक्षा) अलीगढ़ ने शुक्रवार को चार स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिलीं खामियों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें दूर करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को एडी बेसिक अलीगढ़ डॉ. पूरन सिंह ने विकास खंड हसायन के प्राथमिक विद्यालय नगला सूआ का निरीक्षण किया। कोरोना काल में परिवर्तन लागत की दूसरी किस्त 49 दिन व 138 दिनों का पैसा अभिभावकों के खातों में नहीं पहुंचा। ऑपरेशन कायाकल्प का कार्य पूरा नहीं कराया गया है। विद्यालय में लगे पेड़ सूखे मिले। प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर में जलभराव की स्थिति मिली। ऑपरेशन कायाकल्प का कार्य पूर्ण नहीं है। प्राथमिक विद्यालय जैतपुर में भी परिवर्तन लागत की 49 व 138 दिनों की किस्त अभिभावकों के खाते में नहीं पहुंची है।
विद्यालय की पीछे की दीवार गिर गई है। ऑपरेशन कायाकल्प का कार्य पूर्ण नहीं है। संविलियन विद्यालय रामपुर में परिवर्तन लागत की 49 व 138 दिनों की किस्तें अभिवावकों के खाते में नहीं पहुंची हैं। ऑपरेशन कायाकल्प का कार्य पूर्ण नहीं मिला। उपस्थित शिक्षकों ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर है। यदि छत की मरम्मत करा दी जाये तो वह सही हो सकता है। साथ ही भवन की तकनीकी जांच कराने की बात भी कही। संवाद