{"_id":"60b674958ebc3e52306eb905","slug":"hathras-acting-chief-justice-of-cm-and-high-court-released-e-book-through-vc-hathras-news-ali264465180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सीएम व हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने वीसी के माध्यम से किया ई-पुस्तक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सीएम व हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने वीसी के माध्यम से किया ई-पुस्तक का विमोचन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के कार्यपालक अध्यक्ष और कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मार्गदर्शन में वैश्विक महामारी कोविड-19 के लक्षण, प्रसार, बचाव, संक्रमित व्यक्तियों की देखभाल, उनके स्वास्थ्य की जांच आदि के संबंध में उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा एक ई-पुस्तक कोविड-19 तैयार की गई है। इस ई-पुस्तक का ई-विमोचन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कार्यपालक अध्यक्ष व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव द्वारा किया गया।
इसका विमोचन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपद न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थिति में किया गया। इसमें जिले के जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह प्रथम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव कुमारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस की सचिव चेतना सिंह ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तैयार की गई ई-पुस्तक की प्रशंसा की।
जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह-प्रथम ने जिले में इस महामारी की रोकथाम के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पैनल अधिवक्ताओं व अन्य प्रचार के माध्यम से इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय की रिट पिटीशन (सी) संख्या-01/2020 इन री कन्टेजियन ऑफ कॉविड-19 इन प्रिजन्स में माननीय हाईपॉवर कमैटी द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में जनपद न्यायालय द्वारा 133 विचाराधीन बंदियों को अंतरिम जमानत पर 60 दिन के लिए रिहा किया गया है।