{"_id":"606ca5b18ebc3edb54647703","slug":"hathras-accused-of-murderous-attack-including-centro-car-sasni-news-ali2604592180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सेंट्रो कार समेत जानलेवा हमले का आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सेंट्रो कार समेत जानलेवा हमले का आरोपी पकड़ा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को सोमवार की देर रात को मुखबिर की सूचना पर कंकाली देवी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक सेंट्रो कार बरामद की गई है।
प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना ने बताया कि सोमवार की देर रात को एसआई हरीश राजपूत आगरा-अलीगढ़ रोड हमराहों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम योगेश पुत्र यतेंद्र कौशिक पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ग्राम ऊतरा बताया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सेंट्रो कार बरामद की है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।