फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Accused of harassing the patient, relatives in the name of delivery

हाथरस : प्रसव के नाम पर मरीज, तीमारदारों को परेशान करने का आरोप

Sun, 29 Aug 2021 12:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Accused of harassing the patient, relatives in the name of delivery
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर शनिवार को डीपीएम व परिवार नियोजकों द्वारा प्रसूता महिलाओं की प्रसव के नाम पर मरीज और उनके तीमारदारों परेशान करने का मामला सामने आया है। सीएचसी पर शनिवार की दोपहर को डीपीएम बलवीर सिंह व फैमिली प्लानर आशीष शर्मा ने डिलीवरी रूम के परिसर में भर्ती प्रसूताओं से जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी करने पहुंचे।
महिलाओं और उनके परिजनों ने बताया कि डिलीवरी कराए जाने से पूर्व भर्ती किए जाने के दौरान स्टाफ नर्सों द्वारा डिलीवरी के दौरान सादा कागज पर लिखकर मेडिकल स्टोर से दवा मंगाई जाती है। मरीज व उनके तीमारदारों ने बताया कि प्रसव के दौरान बेटी होने पर 500 रुपये और बेटा होने पर 700 से एक हजार रुपये तक की वसूली की जाती है।
विज्ञापन

किसी भी महिला को फल और भोजन दिए जाने के बजाय गुणवत्ता विहीन चाय और दलिया दिया जाता है। दोनों अधिकारियों ने एमओआईसी को भी इस बारे में अवगत कराया। डीपीएम और फैमिली प्लानर ने इस मामले में वर्षों से तैनात स्टाफ नर्सों द्वारा प्रसव के दौरान अवैध वसूली किए जाने और दवा मंगाए जाने की रिपोर्ट अब उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed