फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Accused of blackmailing video and asking for chauth

हाथरस: वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने व चौथ मांगने का आरोप

Sat, 25 Jan 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Accused of blackmailing video and asking for chauth
वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और चौथ मांगने का आरोप
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री ने एक नामजद के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज
एसपी से मिले भाजपा के विधायक, जिलाध्यक्ष व अन्य नेता, शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। भाजपा के जिला महामंत्री संतराज सिंह ने थाना कोतवाली में एक नामजद पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, चौथ मांगने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष, सिकंदराराऊ विधायक, नगर पालिकाध्यक्ष सहित काफी भाजपाई पुलिस अधीक्षक से मिले और उनसे इस मामले की शिकायत की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
थाना कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराते हुए भाजपा के जिला महामंत्री संतराज सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी शहीद राजन सिंह छात्रावास केंपस गोशाला रोड ने कहा है कि 24 जनवरी की शाम सात बजे कैलाश पोनियां निवासी जटोई थाना मुरसान अपने एक साथी के साथ उनके घर के अंदर घुस आया और धमकाते हुए बोला कि तू लाइन पर नहीं आ रहा। आरोप है कि उक्त नामजद वहीं बैठ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि नामजद कैलाश पोनिया ने संतराज से कहा कि पहले भी मैंने तेरे खिलाफ वीडियो महेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा बनवाई थी। तू मुझे 50 हजार रुपये दे नहीं तो तेरे खिलाफ मैंने बहुत वीडियो बना रखी हैं। वो सब फेसबुक व व्हाट्सएप पर डाल दूंगा और तुझे समाज में बदनाम कर दूंगा। पिपोर्ट में संतराज सिंह ने कहा है कि नामजद ने यह भी कहा कि तेरा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उसको मैंने 21 जनवरी को प्रेमचंद व गुडिया से मिलकर ऐसा वीडियो बनाकर भेजा है कि वह मेरे पैरों में गिरकर मुझे लाखों रुपये चौथ में देगा। तू बहुत भाजपा का जिला महामंत्री बनता फिरता है। तेरा पद छिनवा दूंगा। हमें हर महीने चौथ दे नहीं तो तेरी नेतागिरी बंद करा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतराज सिंह ने रिपोर्ट में कहा है कि आरोपी ने उन्हें जातिसूचक गालियां और जान से मारने की धमकी भी दी। रिपोर्ट में संतराज ने कहा है कि जब उन्होंने इस सिलसिले में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य से बात की तो उन्होंने बताया कि कैलाश पोनियां एक ब्लैकमेलर है। उसने अपने मोबाइल नंबर से मेरे पास भी 21 जनवरी को एक वीडियो भेजी है। 16 अक्तूबर को भी उसने एक वीडियो भेजी थी और वह रुपये ऐंठने के चक्कर में है। रिपोर्ट में संतराज सिंह ने कहा है कि नामजद कैलाश पौनिया मुझसे और जिलाध्यक्ष से राजनीतिक द्वेष रखने वाले लोगों से मिलकर साजिश रचकर हानि पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। संतराज ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

इससे पहले इस मामले को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र राना, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, महामंत्री संतराज सिंह व अन्य भाजपाई एसपी से मिले और इस मामले की शिकायत की। एसपी ने इस बारे में कोतवाली निरीक्षक सदर को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाली निरीक्षक सदर अनिल कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अब विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed