{"_id":"63051e8486466d56f017b19d","slug":"hathras-accused-arrested-for-buying-and-selling-houses-with-forged-papers-sikandhra-rahu-news-ali298755238","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कूटरचित कागजों से मकान की खरीद-फरोख्त की आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कूटरचित कागजों से मकान की खरीद-फरोख्त की आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कस्बा पुरदिलनगर निवासी एक महिला को वर्ष 2019 में दर्ज रिपोर्ट के मामले में कोतवाली पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक सोनू राजौरा ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। महिला पर कूटरचित कागज तैयार कर मकान की खरीद-फरोख्त करने का आरोप है।
महिला सुषमा देवी पत्नी अभय कुमार ने वर्ष 2019 में न्यायालय के आदेश पर कस्बा निवासी शकुंतला देवी पुत्री स्व सुरेशचंद्र, सनी पुत्र ओमप्रकाश, प्रवीन पुत्र ओमप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसमें कहा गया था कि तीनों नामजदों ने कूटरचित कागज तैयार कर मकान की लिखा-पढ़ी कर दी है, जबकि कानूनन उनको ऐसा करने का हक नहीं है। इन लोगों ने कानूनी जामा पहनाने के लिए बिजली का कनेक्शन भी करा लिया। पुलिस ने सोमवार को शकुंतला देवी पुत्री स्व. सुरेशचंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद