{"_id":"5edbe00e8ebc3e90294c4958","slug":"hathras-according-to-the-roster-distribution-of-nutrition-will-be-done-hathras-news-ali2354949146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: रोस्टर के अनुसार होगा पुष्टाहार का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: रोस्टर के अनुसार होगा पुष्टाहार का वितरण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषाहार वितरण के लिए रोस्टर जारी कर दिया है। इस माह पोषाहार वितरण 9 और 10 जून को होगा, जिसमें सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए रोस्टर के आधार पर पोषाहार का वितरण किया जाएगा।
कोरोना महामारी के दौरान संक्रमण का खतरा उनको ज्यादा रहता है, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। ऐसे में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि लाभार्थियों को पुष्टाहार मिले। पोषाहार के वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाएगा। डीपीओ डीके सिंह ने बताया कि जिन केंद्रों पर वीएचएनडी का आयोजन होगा, उसी दिन पोषाहार वितरण को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूरों को प्राथमिकता के आधार पर पोषाहार दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन का पालन करने के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वह केंद्र पर आने वाले सभी लाभार्थियों के मोबाइल नंबर नोट करें और सभी लाभार्थियों के फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाना ना भूलें। डीपीओ डीके सिंह ने बताया जिले के जो एरिया हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं, उन जगहों में पोषाहार वितरण लॉक डाउन समाप्त होने के पश्चात किया जाएगा।