फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A young man got electrocuted on an ice cream cart on charging, died

हाथरस : चार्जिंग पर लगे आइसक्रीम के ठेले पर युवक को लगा करंट, मौत

Thu, 30 Jun 2022 11:10 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A young man got electrocuted on an ice cream cart on charging, died
करंट से मृत बृजेश का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके की सादाबाद गेट पुलिस चौकी के पास चार्जिंग पर लगी आइसक्रीम के ठेले में आए करंट से युवक बेहोश हो गया। स्थानीय लोग उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही लोग शव को जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गए। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शहर की सादाबाद गेट पुलिस चौकी के निकट राकेश कुमार का मकान है। राकेश आइसक्रीम का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम को राकेश की आइसक्रीम का ठेला घर के बराबर में ही चार्जिंग पर लगा हुआ था। इस दौरान यहां से जनपद एटा के निधौली कलां निवासी 39 वर्षीय बृजेश पुत्र रामेश्वर गुजरा। उसे आइसक्रीम के ठेले से करंट लग गया और वह वहीं बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन

यह देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए और फिर बृजेश को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर जिला अस्पताल आए लोगों के होश उड़ गए और शव को वहीं पर छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर सादाबाद गेट चौकी प्रभारी रामपाल जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक के परिजनों के आने का इंतजार है। बताया जा रहा है कि मृतक एक सुपारी की फैक्टरी में काम करता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed