{"_id":"5efcdbdf8ebc3e42b542a639","slug":"hathras-a-public-representative-tried-to-rape-a-woman-in-the-name-of-providing-accommodation-hathras-news-ali237565967","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: एक जनप्रतिनिधि ने आवास दिलाने के नाम पर महिला से की दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: एक जनप्रतिनिधि ने आवास दिलाने के नाम पर महिला से की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इगलास क्षेत्र की एक महिला के साथ गांव के ही एक जनप्रतिनिधि द्वारा आवास दिलाने के नाम पर कलेक्ट्रेट के निकट झाड़ियों में शराब पिलाकर बेहोशी हालत में दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। इससे पहले उसने इन दोनों को शराब पिला दी। दोनों जब कलेक्ट्रेट के निकट लोगों को बेहोशी की हालत में मिले तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एक जनप्रतिनिधि एक युवक व उसकी पत्नी को आवास दिलाने के नाम पर अपने एक अन्य साथी के साथ कलेक्ट्रेट के निकट ले आया। वहां पर जनप्रतिनिधि द्वारा पति-पत्नी को शराब पिलाई गई। युवक का आरोप है कि उसे देसी शराब पिलाई और उसकी पत्नी को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी, जिससे दोनों बेहोश हो गए। इस दौरान जनप्रतिनिधि ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। यह बात राहगीरों को पता चली तो मौके पर काफी लोगों की भीड़ भाड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट पुलिस भी मौके पर आ गई। लोगों की सहायता से बेहोशी हालत में दंपती को झाड़ियों से निकालकर सड़क की ओर ले आए। जहां पर लोगों द्वारा पति-पत्नी पर काफी पानी डालकर उनके नशे को कम किया गया।
दंपती को जब होश आया तो उसने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया युवक ने बताया कि गांव का जनप्रतिनिधि उसे काफी समय से आवास दिलाने के लिए कह रहा था। बुधवार को जनप्रतिनिधि अपने एक साथी के साथ उन्हें कलेक्ट्रेट के पास ले आया और यहां पर शराब पिलाकर कर उस्की पत्नी से दुष्कर्म करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने दंपती के परिजनों को बुला लिया है और जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाली निरीक्षक मुरसान संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि अभी मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।