फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A new line will not be built in Ashirwad Vatika without consent

हाथरस : आशीर्वाद वाटिका में बिना सहमति के नहीं बनेगी नई लाइन

Mon, 07 Feb 2022 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A new line will not be built in Ashirwad Vatika without consent
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के आशीर्वाद गार्डन वाटिका में लोगों की सहमति पर बिजली की नई लाइन बनेगी। अफसर बोले एक नियम है कि यदि को कोई आपत्ति है हो विभाग द्वारा काम रोका जा सकता है। लोगों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अशीर्वाद वाटिका में लाइन बनाने का काम नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि आशीर्वाद गार्डन वाटिका में मकानों के निर्माण के साथ कॉलोनाइजर द्वारा एस्टीमेट का पैसा जमा कर बिजली की लाइन बनवाई जा रही है। इस लाइन से वहां रह रहे लोगों को बिजली की आपूर्ति की जाएगी। बीते दिनों आशीर्वाद गार्डन के काफी लोग ओढ़पुरा बिजली कार्यालय पहुंचे। नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते वहां से गुजर रही 33 हजार केवीए की लाइन को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

इसको ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग ने लाइन बनाने का काम रुकवा दिया है। इससे वहां के बाशिंदों को राहत मिलेगी। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि यदि लाइन निर्माण से किसी को आपत्ति है तो लाइन का काम रुक सकता है। विभाग में नियम है, इसलिए इस लाइन के निर्माण को रुकवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed