फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A girl going to school was hit by a tractor, she died

हाथरस : स्कूल जा रही छात्रा को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 13 Dec 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A girl going to school was hit by a tractor, she died
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव बस्तोई के निकट स्कूल जा रही छात्रा को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में छात्रा को परिवार के सिकंदराराऊ से अलीगढ़ लेकर जा रहे थे कि उसकी रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
हसायन क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी अरुण सिंह की 15 साल की बेटी शिल्पी बस्तोई स्थित श्री कृपाल सिंह विद्यालय में नवीं क्लास में पढ़ती थी। मंगलवार की सुबह शिल्पी स्कूल जा रही थी। इस बीच गांव बस्तोई के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आने से शिल्पी बुरी तरह घायल हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। परिजन उसे सिकंदराराऊ के अस्पताल ले गए। वहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते वक्त शिल्पी की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

यह देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और वह रोने-बिलखने लगे। इधर, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर शव को परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली हसायन प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed