फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A fire started by pouring petrol in a clothes shop

हाथरस : कपड़े की दुकान में पेट्रोल डालकर लगाई आग

Wed, 02 Feb 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: A fire started by pouring petrol in a clothes shop
हाथरस : आग लगने से जलकर राख हुआ लाखों रुपये कीमत का कपड़ा। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर के चूड़ी बाजार के समीप महिला कपड़ा बाजार में सोमवार की रात्रि को कपड़े की दुकान में अज्ञात युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि नगर मे चूड़ी बाजार के समीप महिला कपड़ा बाजार है। वहां सोमवार की रात को करीब 12 बजे पुरदिलनगर निवासी वाहिद की कपड़े की दुकान में किसी ने शटर के अंदर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग तेज होने पर दुकान के ऊपर रह रहे दुकान मालिक की आंख खुल गई। उनके शोर मचाने पर पड़ोसी जाग गए। सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान का सारा कपड़ा और पूरा फर्नीचर जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

अगर समय रहते आग लगने का पता नहीं चलता तो बराबर में मौजूद इन्हीं दुकान मालिक की स्वर्णकारी की दुकान में भी आग लग सकती थी। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना में एक व्यक्ति को आग लगाकर और दूसरे को भागते हुए देखा गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और घटना के कारणों की जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed