फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A fight broke out between youths during bathing in the canal, stone pelting

हाथरस : नहर में स्नान के दौरान युवकों में हुआ झगड़ा, पथराव

Sat, 04 Jun 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: A fight broke out between youths during bathing in the canal, stone pelting
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

पुरदिलनगर मार्ग स्थित गांव कटाई की नहर में स्नान करने के दौरान कस्बा के मोहल्ला दखल और शीशग्रान के दो समुदाय के युवकों के बीच शुक्रवार को गाली-गलौज और मारपीट हो गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ला शीशग्रान में इस विवाद के बाद पथराव भी हुआ।
स्नान के दौरान एक समुदाय का एक युवक डूब रहा था। साथ नहा रहे अन्य युवकों ने उसे बचाने के लिए रस्सी और ट्यूब फेंके। इस दौरान दूसरे समुदाय के युवकों ने ट्यूब रस्सी काट दी। इसे लेकर युवकों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। दूसरे समुदाय के युवक कस्बे में पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। एक समुदाय के युवक दूसरे समुदाय के युवकों पर नहर में डूब रहे युवक को बचाने के लिए रस्सी में बांधकर फेंके गए ट्यूब को काटने का आरोप लगाने लगे। इस बीच वहां पथराव होने लगा, जिससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों समुदाय के युवकों से घटना की जानकारी करते हुए शांति बनाए रखने के लिए पुलिस को तैनात कर एक युवक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि नहर में स्नान के दौरान दोनों समुदायों के युवकों के बीच झगड़ा हुआ था। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। अभी तक किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed