फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 99 schools of basic education were adopted by the officers

हाथरस : बेसिक शिक्षा के 99 स्कूलों को अफसरों ने लिया गोद

Sun, 15 May 2022 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 99 schools of basic education were adopted by the officers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 99 स्कूलों को अधिकारियों ने गोद लिया है। इन स्कूलों को भौतिक सुविधाओं से परिपूर्ण किया जाएगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को 19 मई तक स्थलीय निरीक्षण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि 20 मई को जिलाधिकारी (डीएम) की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इन स्कूलों की वास्तविक स्थिति का ब्योरा पेश किया जा सके।
डीएम ने सभी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय राजपत्रित अधिकारियों को एक-एक विद्यालय गोद दिया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि अधिकारियों द्वारा जिस परिषदीय विद्यालय को गोद लिया गया है, 20 मई से पहले वह उसका स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसमें वह स्कूल में अध्यापकों की उपस्थिति, विद्यालय की सफाई, रसोइयों की समस्या एवं शिक्षण संबंधी कार्यों को देखेंगे। 20 मई की शाम को चार बजे डीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में वह स्थलीय निरीक्षण की रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन

यह दिए गए हैं निर्देश
बीएसए ने कहा है कि जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय राजपत्रित अधिकारियों द्वारा जो विद्यालय गोद लिया गया है, उनके प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय को आधार मूलभूत सुविधाओं से संतृप्त रखें एवं विद्यालय की सफाई रखें। समय से समस्त स्टाफ विद्यालय में उपस्थित हो। समय से विद्यालय की छुट्टी करें और एमडीएम रजिस्टर, विद्यालयों में उपस्थित बच्चों की उपस्थिति, विद्यालय संबंधी कार्य को दिन प्रतिदिन समय से ही पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन स्कूलों को जिला स्तरीय व राजपत्रित अधिकारियों द्वारा गोद लिया गया है, उनमें मौजूद सुविधाओं का स्थनीय निरीक्षण सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि 20 मई को होने वाली बैठक में निरीक्षण आख्या प्रस्तुत की जा सके।
-उदित कुमार, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed