फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 9,44,979 voters to exercise franchise in panchayat elections

हाथरस : 9,44,979 मतदाता करेंगे पंचायत चुनाव में मताधिकार का प्रयोग

Sun, 11 Apr 2021 12:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 9,44,979 voters to exercise franchise in panchayat elections
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। जिले में पंचायत चुनाव में 9,44,979 मतदाता 777 मतदान केंद्रों के 1636 बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह मतदाता सूची निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी बूथों के पीठासीन अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। सूची में जिनके नाम शामिल होंगे, वही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस सूची के आधार पर ही मतदान प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अभियान चलाकर मतदाता सूची में संशोधन कराया गया था। नए नाम शामिल किए गए थे और पुराने नामों को सूची से हटाया गया था। इसके बाद निर्वाचन विभाग द्वारा अनंतिम सूची भी जारी की गई थी। अनंतिम सूची पर आपत्तियां ली गई थीं। आपत्तियां लेने के बाद प्रशासन की ओर से इन आपत्तियों का निस्तारण किया गया। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद प्रशासन की ओर से अंतिम सूची जारी की गई है। इस अंतिम सूची के आधार पर ही मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक मतदाता केंद्र बूथ
हाथरस 123951 113 226
मुरसान 133765 118 229
सादाबाद 163977 140 283
सहपऊ 97695 90 164
सिकंदराराऊ 126773 87 213
हसायन 134491 98 236
सासनी 164327 131 285
कुल 944979 777 1636
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed