फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 8,500 young voters will exercise their franchise for the first time

हाथरस : 8,500 युवा मतदाता पहली बार करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Sun, 28 Nov 2021 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 8,500 young voters will exercise their franchise for the first time
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिले में विशेष अभियान के तहत 26 हजार मतदाताओं के नाम बढ़ाए़ गए हैं। इस अभियान में विशेष रूप से 8,500 नए युवा मतदाताओं ने वोट बढ़वाए हैं। यह मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अभियान के तहत करीब नौ हजार मतदाताओं के मृतक और डुप्लीकेट होने के कारण नामों को काटने के लिए सूची तैयार की गई है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों पर शिविर लगाकर वोटों को बढ़ाने और काटने का कार्य किया गया। अभियान के तहत 26 हजार वोटरों ने अपने वोट बढ़ाने को लेकर आवेदन किए। बीएलओ ने घर-घर घूमकर नए मतदाताओं को वोट बढ़ाने के लिए जागरूक भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान 18 से 20 वर्ष की आयु के 8500 युवा मतदाताओं ने वोट बढ़वाए हैं। यह मतदाता पहली बार लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी करेंगे। नौ हजार मतदाताओं के नाम काटे जाने के लिए सूची तैयार की गई है। इसमें डुप्लीकेट मतदाता और मृतकों के नामों को शामिल किया गया है। प्रशासन की ओर से इन नामों को मतदाता सूची में हटाए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed