{"_id":"614390198ebc3eb4e14d35b2","slug":"hathras-70-thousand-taken-instead-of-three-thousand-yet-the-debt-has-not-been-paid-hathras-news-ali2733698141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तीन हजार के बदले ले लिए 70 हजार, फिर भी नहीं चुका कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तीन हजार के बदले ले लिए 70 हजार, फिर भी नहीं चुका कर्ज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कर्ज के तीन हजार के बदले 70 हजार रुपये दिए जाने के बाद भी कर्ज नहीं चुका है। यह आरोप कोतवाली सदर इलाके के एक सुनार पर अलीगढ़ रोड तमनागढ़ी निवासी युवक ने लगाया है। आरोप है कि सुनार ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में अब पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
अलीगढ़ रोड स्थित तमनागढ़ी निवासी सुनील ने बताया कि उसने शहर के एक सुनार से लॉकडाउन के दौरान ब्याज तीन हजार रुपये लिए थे। तब से अब तक सुनार को वह 70 हजार रुपये दे चुका है, लेकिन अभी भी सुनील पर सुनार का कर्जा बाकी होने की बात कही जा रही है।
आरोप है कि बृहस्पतिवार को सुनार ने सुनील के साथ ब्याज के रुपयों को लेकर मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत लेकर सुनील कोतवाली पहुंचा। मारपीट में घायल सुनील का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद