{"_id":"6212905e4f368f11f805e988","slug":"hathras-62-percent-voting-in-sikandrau-sikandhra-rahu-news-ali2855851152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सिकंदराराऊ में 62 फीसदी हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सिकंदराराऊ में 62 फीसदी हुआ मतदान
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में वोट डालकर लौटते विपिन वार्ष्णेय व अन्य व्यापारी। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए रविवार की सुबह लोगों में काफी उत्साह नजर आया। सुबह मतदान करने के लिए काफी संख्या में लोग घरों से निकले। लेकिन, जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया मतदान में गिरावट होने लगी। हालांकि, दोपहर बाद फिर से मतदान में तेजी आई। शाम छह बजे तक लगभग 62 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान कहीं से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार 60 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मतदान में कुछ वृद्धि हुई। हालांकि, गौसगंज की घटना के बाद जीएस कॉलेज बूथ पर मतदान में गिरावट आई। जीसएस कॉलेज मतदान केंद्र पर महिला कर्मी काफी धीमा काम कर रही थी। इसकी शिकायत एसडीएम से लेकर जिले तक की गई।
नगरपालिका ने अपने कार्यालय प्रांगण में आदर्श मतदान केंद्र बनाया। यहां पर युवाओं के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। नौरंगाबाद के कस्तूरबा विद्यालय को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। यहां सेल्फी प्वाइंट पर मतदान के बाद मतदाताओं ने सेल्फी ली। वहीं, कई बूथों पर वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं ने भी पहुंचकर मतदान किया। एक युवक अपनी वृद्ध मां को गोद में लेकर मतदान कराने पहुंचा था।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही
चुनाव को लेकर क्षेत्र में पैरामिलिट्री, पीएसी व पुलिसबल तैनात रहा। पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मतदान कक्षों की छतों पर खड़े रहे। हाथरस एडिशनल एसपी प्रकाश कुमार कोतवाली पहुंचकर हालात पर नजर बनाए रहे। कस्बा पुरदिलनगर में शांतिपूर्वक मतदान हुआ। यहां डीएम रमेश रंजन एवं एसपी विनीत जायसवाल ने दौरा कर व्यवस्थाओं को परखा।

अपने परिवार संग वोट डालकर लौटते सिकंदराराऊ से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राना। संवाद- फोटो : SIKANDHRA RAHU