फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 600 farmers lodged complaints, 70 resolved

हाथरस : 600 किसानों ने दर्ज कराईं शिकायतें, 70 का निस्तारण

Sat, 16 Oct 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 600 farmers lodged complaints, 70 resolved
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए किसान समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले में 600 किसानों ने विभिन्न प्रकार की शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 70 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। अन्य शिकायतों का निस्तारण दस्तावेजों के आधार पर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

समाधान दिवस में पीएम किसान सम्मान निधि के आवेदन में आ रहीं त्रुटियों को दूर करने के लिए किसानों से शिकायतें ली र्गइं। यहां तक कि किसानों के खाता संख्या गलत होने, आधार में नाम की त्रुटि आदि को मौके पर ही दूर करने की कार्रवाई की गई। वहीं खसरा और खतौनी में नाम न दर्ज होने के मामले में शिकायतें ली गईं। उपकृषि निदेशक एचएन सिंह ने बताया कि किसानों की शिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कर शासन को निधि दिए जाने के लिए सूची भेज दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed