फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 53 police personnel became Inspector, SP put star on his shoulder

हाथरस : 53 पुलिस कर्मी बने दरोगा, एसपी ने कंधे पर लगाए स्टार

Fri, 17 Sep 2021 07:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 53 police personnel became Inspector, SP put star on his shoulder
प्रोन्नत होने पर उप निरीक्षकों के कंधों पर स्टार लगाते एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के 53 पुलिस कर्मियों का उप निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति हुई है। एसपी विनीत जायसवाल ने ज्येष्ठता के आधार पर मुख्य आरक्षी से उप-निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए पुलिस कर्मियों के कंधों पर स्टार लगाया। पुलिस मुख्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा करीब 6000 मुख्य आरक्षी को ज्येष्ठता के आधार पर उप निरीक्षक पद पर प्रोन्नत किया गया था।
इसमें हाथरस में 53 मुख्य आरक्षी को उप निरीक्षक पद पर प्रोन्नत किया गया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए कुछ उपनिरीक्षकों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाइयां दीं।
विज्ञापन

एसपी ने उपनिरीक्षकों को उनकी लंबी सेवाओं के अनुभव का विभाग को लाभ पहुंचाए जाने की अपेक्षा के साथ कहा कि अब सभी को अधिक जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। सभी अपने उत्तरदायित्व के अनुरूप अपनी दक्षता व निष्ठा का पूरी ईमानदारी से उपयोग करते हुए समाज में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed