फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 47 people found corona infected in district, three dead

हाथरस : जिले में 47 लोग निकले कोरोना संक्रमित, तीन की मौत

Fri, 30 Apr 2021 11:10 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 47 people found corona infected in district, three dead
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब 47 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब सक्त्रिस्य मामले बढ़कर 476 हो गए हैं। इधर, कोरोना के चलते जिले में तीन लोगों की मौत भी हो गई। नगर पंचायत सादाबाद के ईओ भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव सुजावलपुर में एक विद्यालय में तैनात शिक्षक की कोरोना संक्त्रस्मण के चलते अलीगढ़ में मौत हो गई।?हाथरस शहर में एक इंटर कॉलेज में तैनात एक शिक्षक ने भी कोरोना के चलते अलीगढ़ में दम तोड़ दिया। हसायन कस्बे में एक मेडिकल स्टोर संचालक की भी मौत हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय तबेला गली निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, हाथरस जंक्शन निवासी 48 वर्षीय युवक, पथवारी सासनी निवासी 30 वर्षीय युवक, आदर्श नगर निवासी 41 वर्षीय युवक, नगला पदू निवासी 40 वर्षीय युवक, पुलिस लाइन हाथरस निवासी 24 वर्षीय युवक, वसुंधरा एन्क्लेव निवासी 29 वर्षीय महिला व 24 वर्षीय युवक, रेलवे कॉलोनी हाथरस जंक्शन निवासी 41 वर्षीय युवक, मुंसिफ गली नयागंज निवासी 58 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित निकली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा विष्णुपुरी निवासी 28 वर्षीय महिला, आवास-विकास कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय महिला, नगर पंचायत परिसर निवासी 41 वर्षीय युवक, कैलोरा निवासी 27 वर्षीय युवक, मोहल्ला गढ़ी बूंदू खान सिकंदराराऊ निवासी 24 वर्षीय महिला, रोशनगंज सिकंदराराऊ निवासी 58 वर्षीय महिला, गुड़िहाई बाजार हाथरस निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, मुंसिफ गली निवासी 50 वर्षीय पुरुष, मोहनगंज निवासी 26 वर्षीय युवक, वसुंधरा एन्क्लेव निवासी 26 वर्षीय युवक सहित 47 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed