{"_id":"611ea7748ebc3e7a137f1395","slug":"hathras-424-solar-lights-will-light-up-rural-areas-hathras-news-ali2710717178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 424 सोलर लाइटों से ग्रामीण इलाकों में होगा उजाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 424 सोलर लाइटों से ग्रामीण इलाकों में होगा उजाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अटल ज्योति योजना के तहत जिले के ग्रामीण इलाकों में सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। यह सोलर लाइट सांसद निधि के प्रस्ताव के आधार पर चिन्हित स्थलों पर लगाई जाएंगी। यहां ग्रामीण क्षेत्र में 424 स्थलों पर सोलर लाइटें लगाने के लिए स्थलों का चिह्नांकन कर लिया गया है।
जिले में अटल ज्योति योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में सोलर लाइटें लगाने के लिए स्थलों का चयन कर लिया गया है। यह सोलर लाइटें सार्वजनिक स्थलों पर लगाई जाएंगी, जिससे रात में प्रकाश की उचित व्यवस्था बनी रहे। इन स्थलों के सत्यापन किए जाने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। स्थलों के सत्यापन की कार्रवाई पूरी कर दी गई है।
यहां जिले में अटल ज्योति योजना के तहत 424 सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इन लाइटों का खर्च भारत सरकार व राज्य सरकार दोनों की ओर से किया जाएगा। सांसद निधि से भी इन सोलर लाइटों में अंश दिया जाएगा। पीडी एके मिश्र ने बताया कि सांसद निधि से लाइटों को लगाने के लिए स्थलों का चिह्नांकन कर सत्यापन कराया जा रहा है। संवाद