फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 42.3% people over 60 got the third dose

हाथरस : 60 से अधिक उम्र वाले 42.3 फीसदी लोगों को लगी तीसरी खुराक

Thu, 14 Apr 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 42.3% people over 60 got the third dose
हाथरस : कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाती किशोरी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना से बचाव की डोज को लेकर लोग काफी गंभीर हो गए हैं। यही वजह है कि जिले में अब तक 60 से अधिक उम्र वाले 43 फीसदी से अधिक लोग कोरोना रोधी टीके की तीसरी खुराक ले चुके हैं। जिले में टीकाकरण में लगातार तेजी आ रही है।
जिले में कोरोना का एक सक्रिय मामला है। पॉजिटिव आई महिला के परिवार व संपर्क में आए स्वास्थ्य विभाग के लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिससे विभागीय अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरुक किया जा रहा है। यही वजह है कि जिले में कोरोना की खुराक लेने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। यहां अगर 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग वाले लोगों की बात करें तो 101 फीसदी से भी अधिक लोग कोरोना की खुराक ले चुके हैं। संवाद
विज्ञापन

यह है टीकाकरण का ग्राफ
प्रथम डोज द्वितीय डोज तृतीय डोज
12 से 15 वर्ष 34 फीसदी से अधिक ---- ----
15 से 18 वर्ष 99.41 फीसदी 47.4 फीसदी ----
18 से 45 वर्ष 101.3 फीसदी 89.17 फीसदी ----
45 से 60 वर्ष 100.6 फीसदी 93.07 फीसदी ----
60 वर्ष से अधिक 92.6 फीसदी 87 फीसदी 42.3 फीसदी
कोरोना के टीकाकरण में जिला काफी आगे है। हमने लक्ष्य के सापेक्ष अच्छी प्रगति हासिल कर ली है। टीकाकरण लगातार जारी है। इसके साथ ही लोगों को कोरोना की गाइड लाइन का भी पालन करना होगा। मास्क लगाना और सैनिटाइजर का प्रयोग करना टीकाकरण के बाद भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विजेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed