फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 40 teams are monitoring the examination centers even at night

हाथरस : 40 टीमें रात में भी कर रही परीक्षा केंद्रों की निगरानी

Thu, 07 Apr 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 40 teams are monitoring the examination centers even at night
हाथरस : देर रात्रि को परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करती सचल दल प्रभारी डॉ. विमला भारत। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बलिया में हुए पेपर लीक मामले के बाद स्थानीय जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग काफी चौकन्ना हो गया है। रात को भी अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर जाकर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की हकीकत परख रहे हैं। इसके लिए 40 टीम लगाई गई हैं जो केंद्रों का रात को निरीक्षण कर रही हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों की कड़ी निगरानी हो रही है। इसे लेकर केंद्रों पर पुलिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं अब इन केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की हकीकत जानने के लिए रात्रि ड्यूटी में 39 टीमों को लगाया गया है। यह टीमें केंद्रों पर जाकर प्रश्नपत्रों के कमरे में लगी सील और सुरक्षा के बारे में जानकारी कर रही हैं।
विज्ञापन

इसी के तहत मंगलवार की रात को डॉ. विमला भारत की टीम ने रात्रि निरीक्षण के दौरान अंशुल गांधी इंटर कॉलेज ऐंहन, मानिक चंद्र इंटर कॉलेज लाढपुर, कंही सिंह इंटर कॉलेज कैमार, राधेलाल इंटर कॉलेज ऐंहन हाथरस में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा का हाल जाना। यहां पर स्ट्रांग रूम की सील, लॉग बुक, विद्यालय में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया। सभी जगह चौकीदार और एक गार्ड उपस्थित मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed