फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 40 lakh rupees given by MLAs for the treatment of Corona patients

हाथरस : कोरोना मरीजों के इलाज के लिए विधायकों ने दिए 40 लाख रुपये

Fri, 30 Apr 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 40 lakh rupees given by MLAs for the treatment of Corona patients
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल की परेशानियों से निपटने के लिए जनप्रतिनिधियों ने आगे आकर अपनी निधि से आर्थिक सहयोग देना शुरू कर दिया है। सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राना और विधान परिषद सदस्य जसवंत सिंह ने 25-25 लाख रुपये कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए मुख्य विकास अधिकारी को भेज दिए हैं।
विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने सीडीओ को भेजे पत्र में अपनी निधि से 25 लाख रुपये का सहयोग ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन और अन्य चिकित्सा सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। एमएलसी जसवंत सिंह ने सीडीओं को लिखे पत्र में कहा है कि तत्काल उनकी निधि से 25 लाख रुपये कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए उपकरण, ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाएं खरीदने के लिए इस्तेमाल किए जाएं।
विज्ञापन

विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वह 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं का पंजीकरण कराके उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित करें और अन्य लोगों को सुरक्षित करें। एमएलसी जसवंत सिंह ने कहा कि कोरोना से बचाव के निर्देशों का खुद भी पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed