{"_id":"612a82c78ebc3e79d366c043","slug":"hathras-36-thousand-people-of-the-district-did-not-deposit-electricity-bill-for-many-months-hathras-news-ali271801772","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले के 36 हजार लोगों ने कई माह से जमा नहीं किया बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले के 36 हजार लोगों ने कई माह से जमा नहीं किया बिजली बिल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के 36 हजार बिजली उपभोक्ताओं ने कई महीने से बिजली बिल जमा नहीं किया है, इसलिए बिजली विभाग ने बकायेदारों को ‘नेवर पेड’ की सूची में शामिल कर दिया है। अब इन बकायेदारों से बकाया वसूली को लेकर अफसर लगातार मंथन कर रहे हैं। बकाया जमा करने के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि बकाया जमा करने के साथ महकमे का राजस्व का ग्राफ बढ़ सके।
उल्लेखनीय है कि 65 बिजलीघरों के जरिये जिले के दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। बिजली महकमे को करोना काल के चलते पूर्व में बकाया लक्ष्य के सापेक्ष बकाया हाथ नहीं लगा। बीते दिनों कॉमर्शियल डायरेक्टर ने भी राजस्व की समीक्षा की थी। स्थिति संतोषजनक नहीं मिली।
इन बातों को ध्यान में रखते हुए बिजली अधिकारियों ने शहर, देहात, कस्बा के 36 हजार उपभोक्ताओं को नेवर पेड की सूची में डाल दिया है। अब इन बकायेदारों को बिजली टीमें बकाया जमा करने के लिए प्रेरित करेंगी। यदि इसके बाद भी बकाया जमा नहीं किया तो इनके खिलाफ कनेक्शन काटने व अन्य कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधीक्षण अभियंता जगतराम का कहना है कि जिले के 36 हजार उपभोक्ताओं ने कई महीने से बिल जमा नहीं किया है। इनको ‘नेवर पेड’ की सूची में शामिल किया गया है। संवाद