{"_id":"613e591e8ebc3e61d730e283","slug":"hathras-35-thousand-rupees-crossed-from-the-merchant-s-pocket-hathras-news-ali273012954","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : व्यापारी की जेब से 35 हजार रुपये पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : व्यापारी की जेब से 35 हजार रुपये पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर में जेबकट गिरोह सक्रिय हो गया है। यह गिरोह लोगों के साथ जेबकटी की घटनाओं को अंजाम देने में लगा हुआ है। तालाब चौराहे पर अलीगढ़ के एक व्यापारी के साथ जेब कटी की घटना हुई। इस मामले में व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है। अलीगढ़ निवासी गणेश रेडीमेड का कारोबार करते हैं।
रविवार को वह शहर से रेडीमेड की शर्ट खरीदने के लिए आ रहे थे। सासनी से वह ई-रिक्शा में सवार हुए और तालाब चौराहा पर उतरे। इस बीच उन्होंने अपनी जेब देखी तो उसमें रखे 35 हजार रुपये गायब थे। यह देखकर उनके होश उड़ गए। वह अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने जेबकट की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।