फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 300 people took membership of Congress in Unchagaon

हाथरस : ऊंचागांव में 300 लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Thu, 02 Dec 2021 10:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 300 people took membership of Congress in Unchagaon
गांव ऊंचागांव में सदस्यता अभियान चलाते कांग्रेसी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार व आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर कांग्रेसियों ने ग्राम ऊंचागांव रसमई में शिविर लगाकर कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया। इसमें लगभग 300 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता अभियान में मौजूद कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों का कांग्रेस में शामिल होना यह दर्शाता है कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी, सादाबाद से कांग्रेस का विधायक बनना तय है। सदस्यता अभियान का आयोजन कर रहे युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद ने कहा कि अब जनता भाजपा की तानाशाही व लूट से ऊब चुकी है और कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान में प्रदेश सचिव जितेंद्र गौतम, सादाबाद ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष जैनुद्दीन जैन, शाहिद कुरैशी, रूपकिशोर गौतम, मुकुट पाल चौधरी, कमल सिंह कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, महेंद्र गौतम, अमर सिंह, रघुराज चौधरी, सौदान सिंह, उदय सिंह, रामवीर फौजी, सुरेंद्र दाढ़ी वाले, रविंद्र लाइनमैन, दुर्गसिंह, महावीर चौधरी, रामकिशन, जुगेंद्र, रिषीपाल, रनवीर वाल्मीकि, गोविंदा चौधरी, दीपा खां, मलखान भगत, हरिशंकर टेलर, मुन्नालाल दिवाकर, वीरेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed