{"_id":"60bfaf2b8ebc3ea9f302b08e","slug":"hathras-2521-people-were-vaccinated-against-corona-at-70-centers-hathras-news-ali2650335112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 70 केंद्रों पर 2521 लोगों को लगाया गया कोरोना से बचाव का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 70 केंद्रों पर 2521 लोगों को लगाया गया कोरोना से बचाव का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। मंगलवार को जिले में 70 केंद्रों पर 2521 लोगों को टीके लगाए गए। इसमें 18-44 वर्ष की आयु के लोग भी शामिल थे। अधिकारी टीकाकरण के बारे में जानकारी करते रहे। अन्य बूथों के अलावा जिले में तीन विशेष बूथ भी बनाए गए। इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम के स्थानीय कार्यालय, गणेश टावर और हीरो होंडा एजेंसी पर यह बूथ बनाए गए। कुछ लोगों को दूसरी डोज भी लगाई गई।
शिविर में 85 लोगों को लगाया कोरोना से बचाव का टीका
हाथरस। भाजपा द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के अलीगढ़ रोड स्थित प्रतिष्ठान गणेश टावर पर टीकाकरण शिविर लगाया गया। इस मौके पर 85 लोगों को टीका लगाया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए टीका लगाया गया। शिविर में अलीगढ़ रोड के आसपास के नागरिकों ने टीका लगवाया। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस तरह कोरोना में हर देशवासियों को सुरक्षित रखने की मुहिम चलाई है, उसमें हर कार्यकर्ता सेवा ही संगठन से जुड़कर देश के हर नागरिक को टीका लगवाकर सुरक्षित करने का कार्य करेगा। शिविर में आए लोगों को टीकाकरण के साथ मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किए गए। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत टीकाकरण का कार्य लगातार चलता रहेगा। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अमृता सिंह, पवन कुमार के अलावा विमल दीक्षित, ताराचंद्र माहेश्वरी, ललित शर्मा, दिनेश सविता, संजय, जितेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।